कोरोना ड्यूटी में लगे डॉक्टर्स के लिए कॉमेडियन सुनील पाल ने किया अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल, FIR दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (14:25 IST)
कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर वीडियो शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर काम कर रहे हैं, उसके प्रति अपनी नाराजगी जाहित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

 
इस वीडियो में सुनील पाल ने डॉक्टरों की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठाए थे। इस वीडियो में सुनील ने डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया था। जिसकी वजह से कॉमेडियन की मुसीबतें बढ़ गई है। डॉक्टर्स के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
 
खबरों के मुताबिक मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में 4 मई को सुनील पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। असोसिएट ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट की प्रेसिडेंट डॉक्टर सुष्मिता भटनागर ने यह शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर सुधीर नाईक ने बताया है कि डॉक्टर भटनागर ने यह वीडियो 20 अप्रैल को पहली बार देखा था।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
बता दें कि वीडियो में पाल कह रहे हैं, डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं, लेकिन 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने बुरा स्वरूप ले लिया है और वे ढोंगी होते हैं। गरीब लोगों को कोविड के नाम पर पूरे दिन डराया जा रहा है, उन्हें यह कह कर अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है कि कोई बिस्तर, प्लाज्मा, दवा नहीं है, ये नहीं है वो नहीं है।
 
शिकायत दर्ज होने के बाद सुनील पाल के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो मैं माफी मांगने के लिए शेयर कर रहा हूं अगर मेरी बातों से किसी को आहत पहुंची हो तो माफी चाहता हूं लेकिन मैं अभी भी अपने कमेंट के साथ खड़ा हूं कि डॉक्टर्स को भगवान माना जाता है। मगर इस मुश्किल समय में गरीब इंसान परेशान हो रहा है।
 
उन्होंने कहा, मैंने अपने वीडियो में 90 प्रतिशत डॉक्टर्स को दानव का रुप धारण कर लेना कहा है, बचे हुए 10 प्रतिशत डॉक्टर्स अभी भी अपनी ड्यूटी अच्छे से कर रहे हैं। डॉक्टर्स को बुरा मानने की जरुरत नहीं हैं जो अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

हमारे बारह का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख