Publish Date: Mon, 30 Mar 2020 (19:04 IST)
Updated Date: Mon, 30 Mar 2020 (19:06 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से सभी सिलेब्स अपने घरों में समय बिता रहे हैं। कौमेडियन सुनील ग्रोवर भी इन दिनों सेल्फ क्वारनटीन में हैं। सुनील अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर हंसी की फुलझड़ियां छोड़ रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया कि वे अपना क्वारनटीनटाइम कैसे और क्या-क्या करके बिता रहे हैं। सुनील से पूछा गया कि वे इन दोनों क्या खास कर रहे हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे घर के कामों में मन लगा रहे हैं। ऐसे में वे झाड़ू, पोछा, बर्तन से लेकर कपड़े तक धो रहे हैं।
साथ ही सुनील घर में खाना भी पा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने इतना खाना बनाना सीख लिया है और इतनी तेजी से सब्जी काट लेता हूं कि अब लगता है कि मैं बाद में हाईवे पर अपना ढाबा खोल दूंगा।'
सुनील ने बताया कि वे इन दोनों अपना ख्याल रख रहे हैं और अपने हाथों को भी साफ रख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जान से हाथ ना धोना पड़े इसलिए सब हाथ धो।'
बता दे कि मुश्किल के इस दौर में सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं और लगातार फनी वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।