Hanuman Chalisa

रितिक रोशन Vs कंगना रनौट : एक्टर को समन भेजेगी मुंबई क्राइम ब्रांच, जानिए पूरा मामला

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (13:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और रितिक रोशन के बीच विवाद सभी जानते हैं। अब कंगना से जुडे एक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच रितिक रोशन को समन भेजने की तैयारी कर रही है। यह मामला साल 2016 का है और एक ई मेल के संदर्भ में है। यह मामला आईटी एक्‍ट के तहत आता है।

 
दिसंबर 2020 में रितिक रोशन के चार साल पुराने केस को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया था। उससे पहले साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी।
 
बता दें कि 2016 में रितिक रोशन ने कंगना रनौट के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की थी कि सीआईयू पता लगाएगा कि कहां पर जांच रुक गई थी और आगे की जांच शुरू की जाएगी। 
 
रितिक रोशन ने आईपीसी के सेक्शन 419 और आई एक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दोनों ने एक-दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है।

इस मामले में कंगना ने ये भी दावा किया था वह रितिक के साथ रिश्ते में थीं और उन्होंने उन्हें कई ई-मेल किए हैं। रितिक ने कहा था कि जिस ईमेल आईडी से कंगना को ई-मेल भेजे गए हैं वह उनका है ही नहीं। कंगना ने कथित तौर पर रितिक रोशन पर आरोप लगाए थे कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था। 
 
इसके बाद दोनों के बीच खूब तकरार हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इनके केस को साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं आए शाहरुख खान? एक्टर ने बताई वजह

दीपिका पादुकोण ने किया 'धुरंधर' का रिव्यू, रणवीर सिंह पर लुटाया प्यार

कुनिका सदानंद ने बताया था लेस्बियन, 'बिग बॉस 19' से आउट होने के बाद मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी

सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक संग शादी के बंधन में बंधीं सारा खान, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई दूसरी शादी

लंदन में लगा 'राज-सिमरन' का स्टैच्यू, शाहरुख खान बोले- अंदाजा ही नहीं था कि डीडीएलजे इतना बड़ा फिनोमेनन बन जाएगा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख