क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : आर्यन खान के अलावा इन दो लोगों को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (16:26 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ गई है। एनसीबी ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन के अलावा 2 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 
दिल्ली की फैशन‍ डिजाइनर मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की टीम आर्यन खान और अन्य आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल लेकर पहुंची। 
 
खबरों के अनुसार पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि ऑर्गनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी में बुलाया था। पार्टी में क्या होने वाला था उन्हें इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। 
 
बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज में रेव पार्टी चल रही थी। कॉर्डेलिया द इंप्रेस नाम के क्रूज में चल रही इस रेव पार्टी में ड्रग्स और डीजे का आयोजन किया गया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस पर रेड मारी और 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें आर्यन खान का नाम भी शामिल था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख