Hanuman Chalisa

रेमो डिसुज़ा और सलमान खान की फिल्म अब 2019 में होगी रिलीज़

Webdunia
रेमो डिसुज़ा की फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ साथ काम कर रहे हैं। सलमान और जैकलीन इसके पहले 'किक' में काम कर चुके हैं लेकिन इन तीनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी। 'रेस 3' की अनाउंसमेंट के पहले ही रेमो डिसूजा ने सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के साथ एक फिल्म की घोषणा कर दी थी। 
 
इसमें रेमो, सलमान से डांस करवाना चाहते थे। यानी कि इसमें सलमान एक डांसर की भुमिका निभाते। यह एक छोटी बच्ची की कहानी थी जिसमें सलमान उसके पापा और जैकलीन को मां का किरदार निभाने की प्लानिंग की गई थी। लेकिन इससे पहले ही रेस 3 अनाउंस हुई और उस पर काम शुरू हो गया। इसलिए डांस फिल्म का काम रुक गया। 
 
अब इतने समय बाद खुद सलमान खान ने पुष्टि की है कि यह फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है और कुछ कारणों की वजह से रुक गई थी। सलमान खान ने खुलासा किया कि डांस फिल्म के लिए ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। इसकी वजह से आगे की प्रैक्टिस नहीं हो पाई और फिल्म का काम रुक गया। सलमान ने यह भी कहा कि जैसा रेमो हमेशा कहते हैं कि हर कोई डांस कर सकता है, लेकिन सलमान के साथ ऐसा नहीं है। सलमान को फिल्म के लिए डांस सीखने की प्रैक्टिस में कंधे पर चोट लग गई। इसलिए उन्होंने फिल्म को रोकने का फैसला लिया। 
 
फिल्म का नाम 'डांसिंग डैड' रखा गया था। अब हालांकि रेस 3 भी रिलीज़ होने वाली है इसलिए पिछली फिल्म का काम शुरू होने वाला है। सलमान खान ने अपनी आगे आने वाली दूसरी फिल्मों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वे जैकलीन के साथ 'किक 2' के पहले यह डांस फिल्म करेंगे। साजिद नाडियाडवाला की 'किक 2' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है तब तक वे रेमो की डांस फिल्म तैयार कर लेंगे। 

ALSO READ: निर्देशक ने किया रेस 3 में अनिल कपूर का एंट्री सीन का खुलासा
 
सलमान इसके अलावा अली अब्बास ज़फर की 'भारत' पर भी काम कर रहे हैं। वे प्रभु देवा की 'दबंग 3' भी शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा वे टीवी पर शो 'दस का दम सीज़न 3' में भी होस्ट के तौर पर नज़र आएंगे। सलमान की लिस्ट में कई डायरेक्टर्स हैं और वे एक से एक निर्देशक के साथ बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख