Biodata Maker

चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं पर दीपिका पादुकोण की निगाह

Webdunia
दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों में कम नजर आ रही हैं और इसकी शिकायत उनके फैंस को है। शायद दीपिका उन्हीं भूमिकाओं को महत्व दे रही हैं जिनमें उन्हें कुछ करने को मिले। वे पॉवरफुल रोल ही निभाना चाह रही हैं। 
 
दीपिका की यदि फिल्मोग्राफी पर नजर डाली जाए तो उनकी पिछली कुछ फिल्मों पीकू, बाजीराव मस्तानी, xXx जैसी फिल्में नजर आती हैं जिनमें चैलेंजिंग रोल दीपिका ने निभाए हैं। 
 
दीपिका ने चैलेंजिंग रोल्स निभाकर दर्शकों को अपने अभिनय से हमेशा चौंकाया है। उन्होंने नैना, वेरोनिका, पीकू, मस्तानी, लीला जैसे किरदारों को अपने उत्कृष्ट अभिनय से जीवंत किया। 
 
अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में भी दीपिका टाइटल रोल निभा रही हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं और निश्चित रूप से इसका सुखद परिणाम स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। 
 
इस बारे में बात करने पर दीपिका ने कहा 'ईमानदारी से कहूं तो चैलेंजिंग रोल निभाने का निर्णय सोच समझ कर नहीं लिया गया है। मुझे लगता है कि यह स्वाभाविक तरीके से हो रहा है। एक शारीरिक या मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने में मुझे रोमांच महसूस होता है। यह अलग तरह की अनुभूति है। इसकी शूटिंग काफी थका देने वाली होती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहता है और अनुभव कभी न भूलने वाला।' 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज, ‘सुबेदार’ में निभाया अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में ठुकरा दिया था सलमान की फिल्म का ऑफर

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख