दीपिका पादुकोण पहुंची अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के पिता ऋषि कपूर से मिलने, नीतू कपूर ने यूं जताई खुशी

Webdunia
Photo : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों न्यूयॉर्क में मेट गाला इवेंट के लिए न्यूयॉर्क पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका वक्त निकालकर वहां इलाज करवा रहें अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर से मिलने पहुंची। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को खुद नीतू कपूर ने शेयर किया है।
Photo : Instagram
जब रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में थे, उस समय खबर आई थी कि नीतू कपूर दीपिका को पसंद नहीं करती हैं। लेकिन इन तस्वीरों ने इन अफवाह को झूठा साबित कर दिया है। दीपिका पादुकोण से मिलकर ऋषि कपूर और नीतू कपूर बेहद खुश हुए।
Photo : Instagram
तस्वीरों में तीनों मुस्कुराते और आपस में गले मिलते हुए दिख रहे हैं। नीतू ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'प्यारी दीपिका के साथ शाम बेहद मजेदार रही। उन्हें ढेर सारा प्यार।'
Photo : Instagram
ऋषि और नीतू की बेटी रिधिमा कपूर साहनी ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी देकर कमेंट किया। ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे। अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं और जल्द ही भारत लौट सकते हैं। ऋषि का इलाज पिछले साल 1 मई से शुरू हुआ था। ऋषि कपूर ने खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टेडियम में बिखेरा अपना ग्लैमरस जलवा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', फिल्म की तारीफ में कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख