Hanuman Chalisa

इरफान खान को याद कर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण, वीडियो शेयर कर लिखा- प्लीज वापस आ जाओ

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (18:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं। फिल्म 'पीकू' में इरफान की को-स्टार रहीं दीपिका पादुकोण भी उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। हाल ही में पीकू के 5 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने इरफान खान की याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

 
इस थ्रोबैक वीडियो में दीपिका पादुकोण इरफान को वापस आने के लिए कह रही है। इस वीडियो में दीपिका इरफान संग टेनिस खेलते नजर आ रही हैं। दरअसल फिल्म के एक सीन में दीपिका और इरफान खान ने बैडमिंटन खेला था। हालांकि इस BTS वीडियो में दोनों टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ लिखा- 'प्लीज वापस आ जाओ इरफान खान।' 
 
इस पोस्ट से पहले दीपिका ने इरफान के लिए एक कविता लिखी थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। बता दें कि फिल्म पीकू 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान रोमांस करते नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
 
इरफान खान की बात करें तो एक्टर ने 29 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उनकी आखरी फिलम अंग्रेजी मीडियम थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या श्रीलीला को डेट क्रिकेटर तिलक वर्मा? इंडस्ट्री सूत्र ने बताया सच

आकाश वाणी से छोरी तक, रिस्क लेकर अपने करियर को नया मोड़ देने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरुचा

रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

एमी बरुआ ने Cannes 2026 में पारंपरिक Karbi परिधान पहन लूटी महफिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख