Hanuman Chalisa

रानी पद्मिनी के रूप में दीपिका पादुकोण ने जीता सबका दिल

Webdunia
फ़िल्म पद्मावत में अपनी अद्‍भुत अभिनय के लिए दीपिका पादुकोण को खूब प्रशंसा प्राप्त हो रही है। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ दीपिका ने अन्य अभिनेत्री के लिए एक बड़ा बेंचमार्क तैयार कर दिया है।
 
दीपिका पदुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के साथ, अभिनेत्री को देश भर में फिल्म आलोचकों से उच्चतम स्तर की प्रशंसा प्राप्त हो रही है।
 
प्रसिद्ध फिल्म आलोचक तरण आदर्श ने दीपिका की सराहना करते हुए कहा,"यह भविष्यवाणी करने के लिए क्रिस्टल बॉल की ज़रूरत नही है कि अगले साल अवॉर्ड समारोह में दीपिका पादुकोण न केवल अपने अभिनय के चलते छाई रहेंगी बल्कि वह अपने किरदार के लिए जबरदस्त प्रेम और अनुभूति का भी पात्र बनी रहेंगी। दीपिका पद्मावत की जीवन रेखा और ताकत है।"
 
रमेश बाला ने कहा, "रानी पद्मावती के रूप में दीपिका पादुकोण असाधारण हैं... सरलता से निभाए गए अपने किरदार के लिए दीपिका कई सारे पुरस्कार अपने नाम करने में सफल रहेंगी। इस किरदार की आवश्यकता बुद्धिमानी और दयालुता के साथ एक सुंदर सौंदर्य है .. वह सभी तीन मामलों में अविश्वसनीय है।"
 
दीपिका पादुकोण के अद्भुत प्रदर्शन को अन्य अभिनेताओं के लिए पार करने के लिए एक बेंचमार्क के रूप में भी घोषित करते हुए, आलोचकों ने उनके अभिनय को शाही रानी का नाम दिया है।
 
सभी समीक्षा इस बात से लबालबेज है कि किस तरह दीपिका ने अपने अभिनय और केवल अपनी आँखों के साथ अलग भावनाओं को व्यक्त किया है। समीक्षाओं ने दीपिका पदुकोण के अभिनय क्षमता के बारे में आगे बात करते हुए पद्मावत को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक करार किया है।
 
दीपिका पादुकोण को मिल रहे शानदार प्रतिक्रिया ने यक़ीनन दर्शको को फ़िल्म देखने के लिए उत्साहित कर दिया है। शुरुआती समीक्षाओं के चलते यह फिल्म दीपिका पादुकोण की तरफ से एक पुरस्कार विजेता प्रदर्शन होने का वादा करती है, जिसका सौंदर्य फिल्म का ड्राइविंग प्लॉट है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख