दीपिका पादुकोण ने दुआ के लिए शेयर किया खास पोस्ट, बताई न्यू बॉर्न बेबी की 8 प्यारी बातें

WD Entertainment Desk
रविवार, 3 नवंबर 2024 (16:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल सितंबर में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। बीते दिनों कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। 
 
वहीं अब दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी की 8 ऐसी बातें बताईं जो उनका दिल धड़का देती हैं। एक्ट्रेस ने फैंस को मां-बेटी के दिनभर के रुटीन को रिवील किया। वीडियो की शुरुआत में कैप्शन लिखा है कि न्यू बॉर्न बेबी कुछ ऐसा करते हैं कि आपका दिल प्यार से भर जाता है।
 
वीडियो में आठ चीजों के बारे में बताया गया है, जो एक न्यूबॉर्न बेबी करता है। पहला 'उनका पूरा हाथ मां की एक उंगली को पकड़ना।' दूसरा 'मुंह खोलकर सोना', तीसरा 'जब वे जागने की कोशिश करते हैं तो वे कैसे अपनी बॉडी को खींचते हैं', चौथा 'भूख लगने पर वे कैसे किसी भी चीज को चूसते हैं'।
 
पांचवा 'न्यू बॉर्न का सिकुड़ना', छठा 'अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर रखकर सोना', सातवां 'वे कैसे आपके पेट पर पूरी तरह सिकुड़कर लेट जाते हैं', और आठवां 'जिस तरह से वे किसी भी चीज और हर चीज के बीच सो जाते हैं।'
 
बता दें कि मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक ले चुकी हैं। वह अपना पूरा समय बेटी दुआ के साथ बिता रही हैं। वहीं रणवीर सिंह भी इन दिनों ब्रेक पर है। दीपिका हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख