Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह को अपने जैसा गॉगल्स पहने देख हैरान हुईं धोनी की बेटी जीवा, पूछा मजेदार सवाल

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह को अपने जैसा गॉगल्स पहने देख हैरान हुईं धोनी की बेटी जीवा, पूछा मजेदार सवाल
, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (16:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बिंदास अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं। वह किसी भी इवेंट में अपने निराले फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। लेकिन इस बार उनका फैशन सेंस एक चार साल की बच्ची के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।


दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह एक अलग तरह का गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर की इस तस्वीर को देखकर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा हैरान रह गईं।
ऐसी ही एक तस्वीर धोनी ने भी शेयर की जिसमें उनकी बेटी जीवा रणवीर जैसा ही गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रही है। इसी के साथ रणवीर के फोटो को देख जीवा का क्या रिएक्शन रहा ये भी शेयर किया।
 
webdunia
धोनी ने रणवीर और जीवा की तस्वीर को कोलाज करते हुए पोस्ट कर लिखा, 'जीवा ने रणवीर की तस्वीर देखी और सोचने लगी कि उन्होंने मेरा गॉगल्स क्यों लगाया हुआ है? फिर वह घर की ऊपरी मंजिल पर गई और अपने गॉगल्स को देखकर बोली कि मेरा गॉगल्स तो मेरे पास है।'

धोनी ने लिखा, आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में मुझे यह पता भी नहीं चलता कि मेरा गॉगल्स किसी से मिलता-जुलता है। मुझे भरोसा है कि अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो एक-जैसे गॉगल्स का जिक्र जरूर करेगी।
 
धोनी की इस पोस्ट पर रणबीर ने दिल वाला रिऐक्शन देते हुए कहा, 'हाहाहाहा, फैशनिस्टा Z'। रणवीर के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी धोनी की इस पोस्ट पर कमेंट किया। रणवीर ने ये ग्लासेस एले ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान पहने थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे बॉलीवुड के दो टकले, आयुष्‍मान की 'बाला' से टकराएगी 'उजड़ा चमन'