Festival Posters

राजकीय सम्मान से होगा दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे कई सितारे

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (15:09 IST)
बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके निवास पर अंतिम दर्शक के लिए रखा गया है। इसे सेलेब्स दिलीप कुमार के अंतिम दर्शक को पहुंच रहे हैं।

 
दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को शाम 5 बजे मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा। 
 


दिलीप कुमार के अंतिम दर्शक करने धर्मेंद्र, शाहरुख खान, करण जौहर, अनिल कपूर, अनुपम खेर समेत कई सितारें पहुंच रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। दिलीप कुमार को 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  
 
दिलीप कुमार ने मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर, राम और श्याम जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अदाकारी छोड़ बिजनेसवुमन बनीं 'बालिका वधु' की एक्ट्रेस, शॉर्क टैंक इंडिया में लेकर पहुंचीं अपना प्रोडक्ट, कीमत पर उठे सवाल

सुभाष घई एक्टिंग में रहे फ्लॉप, निर्देशन के क्षेत्र में मिली कामयाबी

देशभक्ति से भरपूर 'बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना 'मातृभूमि' हुआ रिलीज

45 साल की हुईं रिया सेन, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा देती हैं तहलका

Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्किंग डे पर भी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख