Hanuman Chalisa

'बॉर्डर 2' से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, निभा रहे फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (14:33 IST)
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। 'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 
 
'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे। निर्मलजीत सिंह सेखों ने साल 1971 में दुश्मन को नाकों चने चबवा दिए थे। इस युद्ध में वो शहीद हो गए थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

हाल ही में मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' से दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार लुक शेयर किया है। पोस्टर में दिलजीत फाइटर जेट में सवार युद्ध के मैदान में दिख रहे हैं। उनके चारों तरफ फाइटर जेट से गोलीबारी हो रही है। वहीं दिलजीत दोसांझ जख्मी भी दिख रहे हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्श्‍ान में लिखा, 'इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं। बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

कौन थे निर्मलजीत सिंह सेखों 
फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म साल 1943 में हुआ था। वो इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर थे। उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान वायु सेना के हवाई हमले के खिलाफ श्रीनगर एयर बेस की अकेले रक्षा की थी। 
 
युद्ध में अपनी बेजोड़ बहादुरी के लिए सेखों को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वो परम वीर चक्र से सम्मानित होने वाले भारतीय वायु सेना के एकमात्र सदस्य हैं। सेखों के अवशेष और उनके विमान के दुर्घटनास्थल का सटीक स्थान अभी भी अज्ञात है।
 
'बॉर्डर 2' की बात करें तो यह साल 1997 में जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे भारतीय सिनेमा के दिग्गज वी. शांताराम की भूमिका, सामने आया फर्स्ट लुक पोस्टर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' धमाकेदार एडवांस बुकिंग, मुंबई में टिकट कीमतें 2 हजार रुपए पार

नागा चैतन्य के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई राज निदिमोरू संग दूसरी शादी! निर्देशक की एक्स वाइफ ने मारा ताना

धर्मेंद्र के चाहनेवालों को क्यों नहीं दिखाई गई उनकी अंतिम झलक? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

NTR का अगला चैलेंज: दिसंबर में शुरू होगा NTRNeel का एक्सट्रीम नाइट शेड्यूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख