Dharma Sangrah

बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ निभाएंगे निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार, मिला था मरणोपरांत परमवीर चक्र

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 (15:46 IST)
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। 'बॉर्डर 2' मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 
 
वहीं अब फिल्म से दिलजीत दोसांझ के किरदार को लेकर जानकारी सामने आई है। 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में देखेंगे। निर्मलजीत सिंह सेखों ने साल 1971 में दुश्मन को नाकों चने चबवा दिए थे। इस युद्ध में वो शहीद हो गए थे। 
 
कौन थे निर्मलजीत सिंह सेखों 
फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म साल 1943 में हुआ था। वो इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर थे। उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान वायु सेना के हवाई हमले के खिलाफ श्रीनगर एयर बेस की अकेले रक्षा की थी। 
 
युद्ध में अपनी बेजोड़ बहादुरी के लिए सेखों को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वो परम वीर चक्र से सम्मानित होने वाले भारतीय वायु सेना के एकमात्र सदस्य हैं। सेखों के अवशेष और उनके विमान के दुर्घटनास्थल का सटीक स्थान अभी भी अज्ञात है।
 
'बॉर्डर 2' की बात करें तो यह साल 1997 में जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मोनोकिनी पहन अनुष्का सेन ने सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, हॉट तस्वीरों से मचाया तहलका

भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर बने तन्मय भट्ट, इतनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ

जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालीं मालती चाहर?

Bigg Boss 19 : दीपक चहर की बहन मालती की हुई बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए कौन हुआ बेघर?

राइज एंड फॉल: बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने पहुंचीं निक्की तंबोली, धनश्री वर्मा को किया एक्सपोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख