Hanuman Chalisa

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस बोलीं- सांस लेना चाहती हूं...

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (16:15 IST)
मनोरंजन जगत में रिश्ते अक्सर बनते‍ बिगड़ते रहते हैं। एमटीवी के शो 'एस ऑफ स्पेस' की विनर दिव्या अग्रवाल और 'स्प्लिट्सविला' फेम वरुण सूद सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। लेकिन अब इस कपल का ब्रेकअप हो गया है।

 
दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने ब्रेकअप की जानकारी दी है। दिव्या ने अपना आधा चेहरा दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, जिंदगी एक सर्कस की तरह है। हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो और किसी से उम्मीद मत करो। यह सच है, लेकिन क्या होता है, जब खुद से प्यार कम होने लगे। 
 
दिव्या ने लिखा, नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती। मुझे लगता है, हो गया... मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं... ठीक है। मैं इसके द्वारा औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने के लिए समय देना चाहती हूं। इससे बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए खुशनुमा पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वह एक अच्छा लड़का है और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा। मेरे फैसले का सम्मान करें।
 
बता दें कि वरुण ने एक रियलिटी शो के दौरान दिव्या को प्रपोज किया था। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में थे। जब दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस ओटीटी' में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं तब उनका हौसला बढ़ाने घर के अंदर वरुण सूद भी गए थे। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख