ड्रग्स केस : आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज भी नहीं हो पाया फैसला, कल फिर होगी सुनवाई

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (17:39 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से बुधवार को भी राहत नहीं मिल पाई है। आर्यन खान और अन्य दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 28 अक्टूबर तक टल गई है।

 
इस केस की सुनवाई गुरुवार दोपहर 2:30 बजे होगी। कोर्ट में आज अरबाज मर्चेंट के वकील सतीश देसाई ने अपनी दलीले पेश की। अमित देसाई ने कहा कि अरेस्ट करने से पहले नोटिस देना जरूरी होता है। लेकिन आर्यन खान की गिरफ्तारी के लिए ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया गया। जमानत नियम है, जेल अपवाद है। आर्यन खान को एनसीबी ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।
 
मंगलवार को भी बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन के केस पर सुनवाई शाम 6 बजे तक चली थी। जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई रखने का आदेश दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि आर्यन को आज राहत मिल सकती है। लेकिन अब आज की रात भी आर्यन की जेल में कटना तय है। 
 
आर्यन को बचाने के लिए पिता शाहरुख खान ने दिग्गज वकीलों की फौज उतार दी है। इस मामले में अब तक वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे पैरवी कर रहे थे। मानशिंदे ने रिया चक्रवर्ती का केस भी लड़ा था। इसके बाद सलमान खान को हिट एंड रन मामले में बरी करवाने वाले अमित देसाई ने भी आर्यन का पक्ष रखा था। हालांकि इस सबके बावजूद आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई।
 
अब भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन का केस लड़ रहे हैं। बता दें कि ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका बीते दिनों  एनडीपीएस कोर्ट से खारिज कर दी थी। सेशंस कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख