rashifal-2026

एल्विश यादव की मुश्‍किलें नहीं हो रहीं कम, अब एक और मामले में दर्ज हुई एफआईआर

म्यूजिक वीडियो में दुर्लभ प्रजाति के सांपों के इस्तेमाल करने के आरोप में केस दर्ज किया

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (11:26 IST)
Elvish Yadav controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एल्विश को हाल ही में जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस मामले में जमानत मिलने के बाद एल्विश को यूट्यूबर सागर ठाकुर संग मारपीट मामले में भी बेल लेना पड़ी थी। 
 
अब एल्विश यादव के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। गुरुग्राम पुलिस ने एक म्यूजिक वीडियो में दुर्लभ प्रजाति के सांपों के इस्तेमाल करने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में ‍एल्विश के साथ ही सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

ALSO READ: ससुराल सिमर का एक्टर करण शर्मा ने रचाई पूजा सिंह संग शादी
 
खबरों के अनुसार पीपल फॉर एनिमल्स के एक मेंबर और एनिमल एक्टिविस्ट सौरभ गुप्ता ने म्यूजिक वीडियोज में सांपों का इस्तेमाल करने को कानूनी एक्शन लिया है। एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट, 1972 के तहत गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
 
एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि अदालत के आदेश के आधार पर शनिवार को एल्विश यादव और राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि दोनों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आगे की कार्यवाही चल रही है। 
 
क्या है मामला 
कोर्ट में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया कि एल्विश व फाजिलपुरिया का 32 बोर गाना आया। इसकी शूटिंग के दौरान प्रतिबंधित व दुर्लभ प्रजाति के सांपों का प्रयोग किया गया। सेक्टर-71 एरिया के एक मॉल में ये शूटिंग किए जाने का दावा किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करने के पुलिस को आदेश दिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' धमाकेदार एडवांस बुकिंग, मुंबई में टिकट कीमतें 2 हजार रुपए पार

नागा चैतन्य के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई राज निदिमोरू संग दूसरी शादी! निर्देशक की एक्स वाइफ ने मारा ताना

धर्मेंद्र के चाहनेवालों को क्यों नहीं दिखाई गई उनकी अंतिम झलक? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

NTR का अगला चैलेंज: दिसंबर में शुरू होगा NTRNeel का एक्सट्रीम नाइट शेड्यूल

नेपाल के आकाशवाणी पर लोक संगीत गाते थे उदित नारायण, बॉलीवुड इंडस्ट्री में किया कड़ा संघर्ष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख