Hanuman Chalisa

इमरान हाशमी का बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक, ग्राउंड जीरो में BSF डिप्टी कमांडेंट के रूप में आएंगे नजर

WD Entertainment Desk
सोमवार, 24 मार्च 2025 (17:31 IST)
एक्सेल एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' अपने ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में है। यह रोमांचक थ्रिलर 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म न केवल दर्शकों को एक दमदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, बल्कि इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित सोलो लीड वापसी का भी जश्न है। 
 
'ग्राउंड जीरो' का टीजर इस हफ्ते 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहा है। इमरान हाशमी के जन्मदिन पर फैंस के लिए यह फिल्म एक खास तोहफा है। वे इसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की भूमिका में नज़र आएंगे, जो एक हाई-प्रोफाइल राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे की दो साल लंबी जांच का नेतृत्व करते हैं। 
 
इमरान को आखिरी बार 2021 की हॉरर फिल्म 'डिब्बुक' में सोलो लीड में देखा गया था। अब, 'ग्राउंड ज़ीरो' में वे एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का अनोखा संगम पेश करते हुए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
 
फिल्म की कहानी एक वास्तविक ऑपरेशन से प्रेरित है, जो दशकों तक गोपनीय रखा गया था। यह बीएसएफ के इतिहास में सबसे साहसी अभियानों में से एक है, जिसे 2015 में आधिकारिक तौर पर मान्यता और सम्मान प्राप्त हुआ था।
 
'लक्ष्य' जैसी देशभक्ति से भरपूर फिल्म के निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। 'ग्राउंड ज़ीरो' 25 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- गोविंदा ने लाइफ में बहुत अफेयर्स किए...

रेड कट-आउट क्रॉप टॉप में कंगना शर्मा ने ढहाया कहर, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 20 करोड़ की रंगदारी!

10 साल बाद टूटा आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता, 'लॉक अप 2' में ‍किया तलाक का ऐलान

'सत्यप्रेम की कथा' के 3 साल: कैसे कार्तिक आर्यन का सत्तू बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग हीरो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख