फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, बोलीं- प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:40 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
फातिमा ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।

बता दें, फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हंसी के मजेदार सफर के लिए हो जाइए तैयार, फुकरे 3 का होने जा रहा टेलीविजन प्रीमियर

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाका मचाने आई Madgaon Express, इस प्लेटफॉर्म पर देखिए घर बैठे फिल्म

एकता कपूर ने कैसे भरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता की उड़ान?

Nushrratt Bharuccha ने टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया था करियर, 'प्यार का पंचनामा' से मिली बॉलीवुड में पहचान

पंचायत सीजन 3 से लेकर पाउडर तक, TVF ने किया इन रोमांचक लाइन-अप का ऐलान

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख