प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, फिल्म 'राधेश्याम' का टीजर रिलीज

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (11:40 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधेश्याम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में प्रभास सालों बाद रोमांटिक अवतार में नजर आने वाले हैं।

 
फिल्म्स से जुडी बहुत सारे पोस्टर और असेट का खुलासा करने के बाद, प्रशंसक आखिरकार अब यहां तक पहुंच रहे है, जहां प्रभास के चरित्र, विक्रमादित्य का परिचय हो रहा है और यह निश्चित रूप से प्रशंसकों को उत्साहित करेगा।
 
प्रभास ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म राधेश्याम का टीजर शेयर किया है। टीजर में प्रभास ने एक पहेली में बताया कि उसका चरित्र कौन और क्या है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि अभिनेता एक हस्तरेखाविद् की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है जो किसी भी अभिनेता के लिए पहली बार है।
 
इसमें कोई शक नहीं है कि प्रभास की भूमिका बहुत ही अनोखी है। दिमाग पर बहुत जोर देने पर भी कोई अभिनेता याद नहीं आता जिसने इतनी दिलचस्प और अनोखी भूमिका निभाई थी। प्रभास के प्रशंसक को के लिए निश्चित रूप से एक ट्रीट हैं।
 
कुछ दिनों पहले प्रभास के एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया था और उससे पहले उनकी सह-कलाकार पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया। इस जोड़ी ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है और वे उन्हें ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाने और जादू पैदा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।
 
फिल्म 14 जनवरी 2022 को स्क्रीन पर आएगी। राधे श्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख