रिलीज से पहले विवादों में उलझी 'थैंक गॉड', धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा आरोप, केस दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (13:01 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अजय देवगन मॉडर्न चित्रगुप्त के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद यह फिल्म विवादों में घिर गई है। 

 
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज हो गया है। यूपी के जौनपुर में फिल्म के निर्देशकऔर एक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने इंद्र कुमार, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के खिलाफ हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए केस दर्ज कराया है।
 
याचिकाकर्ता के मुताबिक, फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज किया गया है, वह हिंदू धर्म का मजाक उड़ाता है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा, अजय देवगन सूट पहने हुए चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं और एक सीन में वह चुटकुले सुनाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
 
याचिका में कहा गया है कि चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है और वह एक आदमी के अच्छे और बुरे कर्मों का रिकॉर्ड रखता है। देवताओं का ऐसा चित्रण एक अप्रिय स्थिति पैदा कर सकता है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। शिकायतकर्ता को लगता है कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना है।
 
इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'थैंक गॉड' 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में हैं। फिल्म में नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग भी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख