Dharma Sangrah

फोर्ब्स लिस्ट 2020 : दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय कलाकार बने अक्षय कुमार

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (11:47 IST)
बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार दुनिया के सबसे कामयाब सेलेब्रिटीज में शामिल हो चुके हैं। अब फोर्ब्स द्वारा जारी World’s Highest-Paid Celebrities 2020 लिस्ट में अक्षय की एंट्री हुई है। लिस्ट में जगह पाने वाले वो अकेले भारतीय सेलेब्रिटी हैं।

 
इस साल की 100 लोगों की लिस्ट में अक्षय कुमार 365 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 52वें नंबर पर हैं। अक्षय ने इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्टर्स विल स्मिथ और जेनिफर लोपेज जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बेहद मशहूर सिंगर रिहाना भी अक्षय से पीछे हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति 19 स्थान नीचे खिसकी है। पिछली दफा अक्षय 33वीं पोजिशन पर थे।
 
फोर्ब्स के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि मैं बस 10 करोड़ रुपए कमाना चाहता था। मैं आखिरकार इंसान हूं। जब मैंने 10 करोड़ कमा लिए तो सोचा, 100 करोड़ क्यों नही कमा सकता। ईमानदारी से कहूं तो इसके बाद मैं रुका नहीं। 
 
बता दें कि अक्षय जितना अच्छा कमाते हैं, उतना ही वह दान भी करते हैं। हाल ही में कोरोना की वजह से देश में जो मुसीबतें आई हैं, इसकी मदद के लिए अक्षय ने दिल खोलकर दान किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिहाड़ी मजदूर, कोरोना वॉरियर्स की भी खूब मदद कर रहे हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड को 25 करोड़ दान दिए। ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' में दिखाई देवी को बताया भूत, उड़ाया मजाक! भड़के यूजर्स

घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में गई मशहूर हॉलीवुड एक्टर की जान

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची 'सितारे ज़मीन पर' की गूंज, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शो पर होस्ट करने का दिया आदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख