Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की गोल्ड का कैसा रहा दूसरा दिन

Webdunia
रिलीज के पहले किसी ने भी नहीं सोचा था कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का पहले दिन का कलेक्शन इतना ऐतिहासिक रहेगा। 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को भरपूर लाभ मिला और पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह अक्षय कुमार की किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
दूसरे दिन कलेक्शन नीचे आए क्योंकि वर्किंग डे था। फिल्म ने दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से दो दिनों में यह फिल्म 33.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। शनिवार और रविवार को फिर कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। 

ALSO READ: सत्यमेव जयते : फिल्म समीक्षा
 
गोल्ड को मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में बेहतरीन रिस्पांस मिला है। सिंगल स्क्रीन में भी यह ठीक है, लेकिन 'सत्यमेव जयते' जितनी बेहतरीन नहीं है। बावजूद इसके 'गोल्ड' को कोई खतरा नहीं है। मल्टीप्लेक्स में टिकट दर ज्यादा रहते हैं और इसका भरपूर फायदा फिल्म को मिल रहा है। 

ALSO READ: गोल्ड : फिल्म समीक्षा
 
ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को यह फिल्म पसंद आई है। दर्शक भी इसे पसंद कर रहे हैं। माउथ पब्लिसिटी का निश्चित रूप से फिल्म को लाभ मिलेगा। सौ करोड़ क्लब में फिल्म का शामिल होना निश्चित है। यह अक्षय की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन सकती है। 
 
अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। इसमें स्वतंत्र भारत द्वारा अपना ओलिंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कहानी दिखाई गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख