जब अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर को मारा था जोरदार थप्पड़

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (15:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन पढ़ाई छूटने की लालच में उन्होंने पिता की राह में एक्टिंग करियर शुरू कर दिया। उन्होंने संजू, रॉकस्टार, ऐ दिल है मुश्किल और जवानी है दीवानी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 
बीते दिनों रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें अनुष्का शर्मा उन्हें जोरदार थप्पड़ मारती हुईं दिखाई दे रही हैं। 
 
यह वीडियो करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान का है जहां एक सीन में अनुष्का ने रणबीर को कई बार थप्पड़ मारे थे। एक सीन में रणबीर यानी अयान की गर्लफ्रेंड और अनुष्का यानी अलीजेह का बॉयफ्रेंड टॉयलेट में एक साथ पकड़े जाते हैं।
 
जिसके बाद रणबीर के रोने का सीन शूट होना था और इस सीन में ओवररिएक्टिंग के लिए अनुष्का को रणबीर को थप्पड़ मारना था। इस सीन को शूट करने के लिए कई बार रीटेक किए गए थे, लेकिन वह ठीक नहीं हो रहा था।
 
इस सीन का जिक्र करते हुए रणबीर कपूर ने कहा था कि अनुष्का ने कई रीटेक लिए थे क्योंकि सीन ठीक से नहीं हो पा रहा था। सीन को अच्छे से करने के चक्कर में अनुष्का ने मुझे बहुत जोर से चांटा मार दिया था जिसके बाद मुझे काफी गुस्सा भी आया। लेकिन मुझे पता था तो उस वक्त अपने कैरेक्टर में थी इसलिए मैंने कुछ रिएक्ट नहीं किया। वह हर काम को काफी परफेक्शन के साथ करती हैं, इसलिए वो सीन को भी वैसे ही कर रही थीं।
 
बता दें कि 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। रणबीर कपूर दसवीं कक्षा के बाद पिता ऋषि कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'आ अब लौट चलें' में असिस्ट करने के लिए उनके साथ अमेरिका गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख