कभी विधु विनोद चोपड़ा के सहायक के रूप में काम करते थे संजय लीला भंसाली

WD Entertainment Desk
सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (16:49 IST)
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली 62 वर्ष के हो गए हैं। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा, 1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। 
 
बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। यूं तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिए दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।
 
वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
 
वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका निभाई। देवदास में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकाएं थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।
 
वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। ब्लैक के लिए भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। 
 
इस बीच संजय लीला भंसाली ने वर्ष 2007 में सावंरिया और वर्ष 2010 में गुजारिश का निर्माण-निर्देशन किया हालांकि दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। सांवरिया के जरिए संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था।
 
वर्ष 2012 में संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर राउडी राठौर का निर्माण किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। वर्ष 2013 में भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर गोलियों की रासलीला रामलीला बनाई। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2014 में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर मेरीकॉम बनाई जो हिट साबित हुई। 
 
संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। 
 
संजय लीला भंसाली की वर्ष 2018 में फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद भंसाली ने वर्ष 2022 में आलिया भट्ट को लेकर सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाडी बनाई। वर्ष 2024 में भंसाली ने वेब सीरीज हीरामंडी बनाई, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। भंसाली इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अहम भूमिका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मिलिए सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के पीछे की सुपरवुमेन से, इनके बिना मुमकिन नहीं थी ये फिल्म!

क्राइम फ्री धड़कपुर से चोरी हुई बाइक, प्राइम वीडियो की सीरीज दुपहिया का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

करणवीर मेहरा को अब तक नहीं मिली बिग बॉस 18 की प्राइज मनी, बोले- छोड़ने का कोई इरादा नहीं...

पूजा भट्ट ने अपने पिता की फिल्म डैडी से की थी अभिनय की शुरुआत, निर्देशन में भी आजमाया हाथ

जब श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड फिल्म हो गई थी फ्लॉप, वापस कर लिया था साउथ सिनेमा का रुख

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख