काम नहीं मिलने की वजह से बॉबी देओल को लग गई थी शराब की लत

बॉबी ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (10:36 IST)
Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल 27 जनवरी को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉबी ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड में अपने पिता धर्मेंद्र का इतना बड़ा नाम होने के बाद भी बॉबी को अपने करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
 
बॉबी देओल ने सोल्जर, बादल, बिच्छू, और अजनबी जैसी कई हिट फिल्में कर अपनी एक्टिंग की छाप तो छोड़ी लेकिन जल्द इंडस्ट्री ने उन्हें भुला दिया। बॉबी को 'बरसात' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड और 'हमराज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

साल 2013 में 'यमला पगला दीवाना 2 की रिलीज के बाद बॉबी देओल को अचानक काम मिलना बंद हो गया। उन्हें काम की तलाश में बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ी और बॉबी को शराब की लत लग गई।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया था कि, जब आप खुद पर शर्म करते हैं, तो आप अपने आसपास की दुनिया को कोसना शुरू कर देते हैं। मेरे साथ दो-तीन साल तक यही हुआ। मुझे अपने आप पर दया आने लगी और मुझे लगा कि कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

उन्होंने कहा था, मैं शराब के नशे में डूब गया था और फिर एक दिन जब मैंने अपने बच्चों की आंखों में देखा तो मुझे एहसास हुआ कि यह गलत है। मेरे बच्चे मुझे इस नज़र से देखने लगे थे कि हमारे पिता सारा दिन घर में ही रहते हैं। मैंने अपनी मां और पत्नी की आंखों में भी यही भाव देखा, इसलिए मेरे अंदर कुछ बदल गया और मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, तो मैं किसी और का इंतज़ार नहीं कर सकता, मुझे खुद चलना होगा। 
 
बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई बॉबी की फिल्म 'रेस 3' फ्लॉप हुई थी। इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई। लेकिन साल 2022 में रिलीज हुई बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' जबरदस्त हिट साबित हुई। इस सीरीज में बॉबी ने बाबा निराला का किरदार निभाया है। बॉबी हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में विलेन के रोल में दिखे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख