जब मुश्किल वक्त में राहुल रॉय की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, चुकाया था अस्पताल का बिल

WD Entertainment Desk
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (10:54 IST)
Rahul Roy Birthday: साल 1990 में रिलीज फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर राहुल रॉय 9 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस फिल्म से राहुल रातों-रात स्टार बन गए थे। हालांकि 'आशिकी' के बाद राहुल रॉय का जादू फीका होता गया और वे धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए। 
 
साल 2020 में फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आ गया था। उस समय राहुल रॉय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने खुलासा किया था कि उनके अस्पताल का बिल सलमान खान ने भरा था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में प्रियंका रॉय ने बताया था कि सलमान खान असली हीरो हैं, जिन्होंने बुरे वक्त में उनके परिवार की मदद की थी। प्रियंका ने कहा, जब राहुल लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे, तब उनके तबीयत बिगड़ने लगी। वह राहुल से रोज बात करती थीं, लेकिन लद्दाख में राहुल ने उनसे कहा कि वह बात नहीं कर सकते और यह बात प्रियंका को अजीब लगी। उन्हें अनुभव हो गया कि राहुल की हालत ठीक नहीं है, क्योंकि वह बोलते हुए लड़खड़ा रहे थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

फिर उन्होंने नितिन से बात की, जिन्होंने कहा कि राहुल ठीक हैं, लेकिन सुबह भी भाई से बात नहीं हो पाने पर प्रियंका ने नितिन से बात कर भाई को वापस भेजने को कहा। लद्दाख में अस्पताल में चेकअप के दौरान राहुल की बीमारी का पता लगा और उन्हें मुंबई लाया गया।
 
प्रियंका ने कहा था, वह और उनके पति पैसों का इंतजाम कर रहे थे और नितिन ने भी मदद करने की बात की थी। उन्होंने कुछ पैसे भेजे, यह कहते हुए कि वह उनकी मदद कर रहे हैं और अखबारों में भी उन्होंने यही लिखवाया, लेकिन वह पैसे राहुल के ही थे, जो फीस के तौर पर उन्हें मिलने थे। नितिन के जरिए भेजे गए पैसे काफी नहीं थे। अस्पताल का बिल बकाया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

राहुल ने कहा था कि सलमान खान ने उन्हें फोन किया और पूछा कि वह कुछ मदद कर सकते हैं। इसके बाद सलमान ने अस्पताल का बकाया बिल भर दिया और इसके लिए सुर्खियां भी नहीं बटोरीं। प्रियंका ने कहा कि सबसे खूबसूरत बात यह है कि सलमान ने इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।
 
बता दें कि फिल्म 'आशिकी' की सफलता के बाद राहुल रॉय को कुछ समय तक काम नहीं मिला था। लेकिन बाद में उनकी किस्मत ऐसी पलटी की उन्हें एक साथ 60 फिल्में ऑफर हो गई। राहुल ने एक साथ47 फिल्में साइन भी कर ली। लेकिन बाद में उन्हें कई निर्माताओं के पैसे लौटाने पड़े क्योंकि उनके पास शूटिंग के लिए समय नहीं था। 
 
राहुल रॉय ने साल 2006 में रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लिया था। राहुल रॉय इस सीजन के विनर भी बने थे। हालांकि राहुल को आशिकी के बाद कभी भी लोकप्रियता नहीं मिली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जाट से डरे भूल चूक माफ के मेकर्स! अब इस दिन रिलीज होगी राजकुमार राव की फिल्म

तलाक के बाद बोल्ड हुईं नताशा स्टेनकोविक, देखिए एक्ट्रेस के बिकिनी लुक

सभी जनरेशन की पसंदीदा बनी प्राइम वीडियो की जिद्दी गर्ल्स, दो पीढ़ियों के बीच की खाई को किया कम

Critics Choice Awards 2025: दिलजीत दोसांझ बने बेस्ट एक्टर, पोचर ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, देखिए विनर्स लिस्ट

हीस्ट थ्रिलर लूट कांड: धोखा, लालच और खतरनाक खेल, जानें इसमें क्या है खास

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख