म्यूजिक एल्बम 'सुरूर 21' लेकर आ रहे हिमेश रेशमिया, शेयर किया फर्स्ट लुक

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (14:00 IST)
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए नया एल्बम लेकर आ रहे हैं। हिमेश की नई एल्बम का नाम 'सुरूर 2021' है। उन्होंने एल्बन का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। 

 
हिमेश रेशमिया ने सोशल मीडिया पर अपनी एल्बम का पहला पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा, सुरूर 2021 एल्बम का टीजर पोस्टर। ढेर सारा प्यार।
 
पोस्टर में एल्बम के नाम के साथ एक टोपी रखी हुई है जिसपर एचआर लिखा हुआ है साथ ही बैकग्राउंड में ऑडियन्स नजर आ रही है।
 
इस एल्बम के साथ हिमेश अपना म्यूजिक लेबल, हिमेश रेशमिया मेलोडीज भी लॉन्च कर रहे हैं। जिसका टीजर मोशन पोस्टर भी उन्होने शेयर किया है। 
 
बता दें कि हिमेश रेशमिया के पहले स्टूडियो एल्बम 'आप का सुरूर' ने रिलीज होते ही धमाका मचा दिया था। खबरों के अनुसार उनकी पहली एल्बम की 55 मिलियन से ज्यादा कॉपीज बिकी थीं।
 
हिमेश रेशमिया तेरे नाम, आशिक बनाया आपने, अक्सर और किक जैसी फिल्मों के म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने झलक दिखला जा, मुझे याद सताए तेरी और हुक्का बार जैसे कई फेमस गाने भी गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes 2024 : श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन का कान क्लासिक खंड में हुआ विशेष प्रदर्शन

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख