Biodata Maker

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ एक और बड़ा स्टार

Webdunia
हाउसफुल 4 की शूटिंग इस समय राजस्थान में चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा और नाना पाटेकर जैसे कलाकार हैं। 
 
ताजा खबर यह है कि इसमें एक और बड़ा स्टार हैं। ये और कोई नहीं अक्षय कुमार ही हैं। अक्षय फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं यानी कि दर्शकों को एक ही टिकट में दो अक्षय कुमार देखने को मिलेंगे। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया- 'हाउसफुल 4 का बड़ा सरप्राइज यह है कि फिल्म में दो-दो अक्षय होंगे। उनका एक रोल वर्तमान में होगा जबकि दूसरा रोल बाहुबली के समय में होगा। यह हाउसफुल 4 का बाहुबली कनेक्शन है।'

ALSO READ: निर्मल सोनी का तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी के रूप में प्रवेश

फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है। इसको लेकर पैदा हुए कन्फ्यूजन पर हास्य फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और दूसरा शेड्यूल चल रहा है। सूर्यगढ़ पैलेस में शूटिंग हो रही है।

फिल्म का निर्देशन इस बार साजिद खान के हवाले किया गया है। साजिद ने इस सीरिज के पहले दो भाग निर्देशित किए थे, लेकिन तीसरे भाग की बागडोर साजिद-फरहाद को सौंप दी गई। तीसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमजोर साबित हुआ था। इसी वजह से साजिद खान को फिर बुलाया गया। 
 
हाउसफुल 4 को दिवाली 2019 पर रिलीज करने की प्लानिंग है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

जानिए क्यों अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं कृति सेनन?

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

'आप हमेशा याद आएंगे', ससुर के निधन से टूटा कियारा आडवाणी का दिल, लिखा इमोशनल पोस्ट

सलीम खान को क्यों रखा गया वेंटिलेटर सपोर्ट पर? डॉक्टर के बताया कैसी है सलमान खान के पिता की हेल्थ?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख