Biodata Maker

हाउसफुल 4 की घोषणा... अक्षय कुमार बाहर!

दिवाली 2019 पर होगी रिलीज

Webdunia
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 4' बनाने की घोषणा कर दी है। हाउसफुल एक लोकप्रिय कॉमेडी सीरिज है, जिसका तीसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर औसत कामयाबी ही हासिल कर पाया था, लेकिन साजिद को इस सीरिज पर विश्वास कायम है। 
 
हाउसफुल 4 साजिद खान निर्देशित करेंगे। उन्होंने पहला और दूसरा भाग भी बनाया था। तीसरा भाग साजिद-फरहाद ने निर्देशित किया था। निर्माता साजिद और निर्देशक साजिद ने मतभेद भूला दिए हैं और एक बार फिर साथ हैं। 
 
गौरतलब है कि साजिद खान द्वारा निर्देशित पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं और इससे साजिद को काफी झटका भी लगा, लेकिन अब वे नए सिरे से तैयारी के साथ आए हैं। 
 
फिल्म दिवाली 2019 पर प्रदर्शित होगी। इस बार की थीम होगी पुनर्जन्म। फिल्म की स्टार कास्ट अभी घोषित नहीं की गई है। अक्षय कुमार ने हाउसफुल सीरिज की तीनों फिल्मों में काम किया है और उनके बिना हाउसफुल 4 की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 
 
अभी तक अक्षय का नाम घोषित नहीं किया गया है जिससे चर्चा चल पड़ी है कि क्या अक्षय कुमार इस फिल्म में नहीं होंगे? क्या पूरी स्टार कास्ट बदल दी जाएगी? आने वाले समय में इसका जवाब मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख