रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच होगा डांस 'वॉर', सामने आई 'जय जय शिवशंकर' गाने की पहली झलक

Webdunia
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (16:07 IST)
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर' के प्रमोशन में बिजी है। दोनों सितारों जबरदस्त एक्शन सीन करने के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी मशहुर हैं। फैंस इन दोनों स्टार्स को एक साथ डांस करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


फिल्म वॉर में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का एक डांस फेस ऑफ होने वाले है। फिल्म में दोनों 'जय जय शिवशंकर' गाने पर साथ थिरकते नजर आएंगे। हाल ही में इस गाने फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ है। इस पोस्टर में दोनों एक्टर्स के सिर पर डांस का बुखार चढ़ा दिखाई दे रहा है।
 
यशराज फिल्म्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रितिक और टाइगर डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए साथ में आ रहे हैं। टीम रितिक और टीम टाइगर तैयार हो जाइए जय जय शिव शंकर के साथ झूमने के लिए।'
 
ALSO READ: पल पल दिल के पास : फिल्म समी‍क्षा
 
इस नए पोस्टर में रितिक और टाइगर होली के रंगों में रंगे हुए है। इस गाने को विशाल और शेखर ने कंपोज किया हैं। खबरों की माने तो इस गाने को 500 से ज्यादा बेकग्राउंट डांसर्स के साथ फिल्माया गया है।
 
इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'घूंघरु' रिलीज किया गया था। जिसमें रितिक रोशन और वाणी कपूर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। ये एक पार्टी सॉन्ग हैं।
 
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जबकि आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लहंगा पहन जाह्नवी कपूर ने किया रैंप वॉक, ग्लैमरस लुक से जीता फैंस का दिल

बड़े पर्दे पर फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, एक्सेल एंटरटेनमेंट की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला अपना नाम

5 हजार रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वालीं मंदाकिनी इन दिनों कर रहीं यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख