रितिक रोशन करेंगे तान्हाजी के निर्देशक ओम राउत की फिल्म!

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2020 (06:18 IST)
2020 की एकमात्र ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर, जिसमें अजय देवगन और काजोल ने लीड रोल अदा किए थे। 
 
फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2020 के शुरुआती तीन माह बुरे रहे क्योंकि इस दौरान रिलीज हुईं अधिकांश फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद कोरोना वायरस ने काम ही तमाम कर दिया और लगभग डेढ़ महीने से सिनेमाघरों में ताले लटके हुए हैं।
 
इस समय कलाकार घर पर बैठे हैं और स्क्रिप्ट सुनने का काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष वॉर और सुपर 30 जैसी हिट फिल्म देने वाले रितिक रोशन भी फिलहाल कई निर्देशकों और निर्माताओं से बात कर रहे हैं। 
 
खबर है कि उनकी बात ओम राउत से चल रही है। ओम के पास स्क्रिप्ट तैयार है। सूत्रों के मुताबिक यह स्क्रिप्ट रितिक को ही ध्यान में रख कर तैयार की गई है। रितिक ने भी इसको लेकर उत्साह दर्शाया है। 
 
गौरतलब है कि रितिक ने तान्हाजी देखने के बाद ट्वीट किया था कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई। रितिक को ओम का काम भी पसंद आया था। 
 
सूत्रों के अनुसार फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन यह बात तय है कि रितिक और ओम जल्दी ही साथ फिल्म करते नजर आ सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 में कुनिका सदानंद का खुलासा: 42 साल पुराना दर्द और मनोज बाजपेयी की यादें

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब करेंगी साउथ फिल्मों में डेब्यू, जानिए पूरी डिटेल

सबा आज़ाद बनीं ऋतिक रोशन के आलीशान जुहू अपार्टमेंट की किरायेदार, मासिक किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

सलमान खान ने जोरदार तरीके से किया गणपति बप्पा का स्वागत, कई सितारें आए नजर

गोविंदा सिर्फ मेरा है- सुनीता आहूजा ने अफवाहों को किया क्लियर, जानिए पूरा सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख