अहिल्याबाई की तरह ही 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में उनका किरदार निभा रहीं आदिति जलतारे को भी है जानवरों से लगाव

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (15:27 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पीरियड ड्रामा 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई', अहिल्याबाई होलकर के सफर की कहानी है, जिन्होंने अपने ससुर मल्हार राव होलकर के निस्वार्थ समर्थन से पुरुषवादी समाज के बंधनों को तोड़ा था।

 
अहिल्याबाई होलकर कई मामलों में एक असाधारण महिला थीं। जहां वे एक महान योद्धा और एक दूरदर्शी महिला थीं, वहीं उनका हृदय बड़ा विनम्र था। यह बात ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि अहिल्याबाई होलकर को जानवरों से भी बहुत लगाव था और वे उनका बहुत ख्याल रखती थीं। 

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
यह शो उनके इस निश्छल स्वभाव पर भी रोशनी डालता है, जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चाइल्ड एक्टर अदिति जलतारे, जो इस शो में अहिल्याबाई होलकर की भूमिका निभा रही हैं, को भी जानवरों से बहुत प्यार है। शूटिंग के बीच अदिति अक्सर सेट पर घूमते हुए जानवरों के साथ खेलती नजर आती हैं और वो उन्हें अपने घर से लाया खाना भी खिलाती हैं।
 
जानवरों से अपने लगाव के बारे में बताते हुए अदिति जलतारे ने कहा, जब मुझे पता चला कि अहिल्या जी को जानवरों से बहुत प्यार था, तो मुझे बेहद खुशी हुई। मुझे उनसे एक गहरा नाता महसूस हुआ क्योंकि इस मामले में मैं भी उनके जैसी हूं। असल में मेरी मां ने अहिल्याबाई और मेरी कुछ और समानताओं के बारे में भी बताया था। 
 
उन्होंने कहा, मैं भी बहुत सवाल पूछती हूं और उनकी तरह सीखने को उत्सुक रहती हूं। वो हर तरह से एक उल्लेखनीय महिला थीं। पर्दे पर अहिल्याबाई होलकर का किरदार निभाना वाकई सम्मान की बात है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की सिकंदर आखिर क्यों की जा रही है नापसंद, एक नहीं कई हैं कारण

MS धोनी और सलमान खान उम्र के इस पड़ाव पर कर रहे यह 3 गलतियां

सिकंदर के कलेक्शन ईद की छुट्टी होने के बाद भी सिर्फ 11% बढ़े, सलमान खान की फिल्म का जानें बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

जीवन का अपमान है AI, भारत में फैला Ghibli क्रेज, सालों तक एनीमेशन को हाथ से बनाने वाले हयाओ मियाजाकी नाराज, छिड़ी जंग

अप्रैल 2025 मूवी कैलेंडर: केसरी 2 से लेकर जाट तक, इस महीने ये फिल्में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख