रितिक रोशन के फैन है क्रिकेटर शुभमन गिल, सुपरस्टार के गाने पर किया डांस

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 मई 2023 (15:45 IST)
Shubman Gill : बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन दशकों से उन अभिनेताओं के लिए प्रेरणा रहे हैं, जो उनकी अनूठी शैली, उत्कृष्ट अभिनय कौशल और बेंचमार्क डांस परफॉर्मेंस के लिए उनकी ओर देखते हैं। सुपरस्टार को अब क्रिकेटर शुभमन गिल में एक प्रशंसक मिल गया है, जो खुद काफी युवा दिलों की धड़कन हैं। 

 
शुभमन गिल ने फिल्म 'स्पाइडर मैन : अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' में इंडियन स्पाइडर मैन को अपनी आवाज दी है। शुभमन ने फिल्म को दो भाषाओं हिंदी और पंजाबी में डब किया है। हाल ही में शुभमन 'स्पाइडर मैन' के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म उद्योग से उनकी प्रेरणा कौन है और बॉलीवुड में उन्हें कौन पसंद है, तो गिल ने तुरंत खुलासा किया कि वह रितिक रोशन हैं।
 
शुभमन गिल ने कहा, मैं वास्तव में रितिक रोशन को बहुत पसंद करता हूं। मैं वास्तव में रितिक जितना अच्छा डांस नहीं कर सकता, लेकिन मैंने उनकी फिल्में देखी हैं और मुझे कोई मिल गया पसंद है।
 
इतना ही नहीं शुभमन गिल ने रितिक के ब्लॉकबस्टर गाने 'एक पल का जीना' का सिग्नेचर डांस स्टेप भी किया। शुभमन फिलहाल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं।
 
बता दें कि 'स्पाइडरमैन : अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जस्टिन के थॉम्पसन, जोआकिम डॉम सैंटोस और केम्प पॉवर्स ने किया है। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख