‘बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में’, इरफान खान के 10 दमदार डायलॉग्स

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (14:20 IST)
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे। बीते दिनों उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान की आंखें जितना बोलती थीं, उनकी डायलॉग डिलीवरी भी उतनी कमाल की थी। हम पेश करते हैं इरफान खान के 10 बेहतरीन डायलॉग्‍स-
 

पान सिंह तोमर: बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में’।

लाइफ इन ए मेट्रो: ये शहर हमें जितना देता है उससे कहीं ज्यादा ले लेता है।

साहिब बीवी और गैंगस्टर: हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है और हमें आज भी राजा भैया बुलाया जाता है।

जज्बा: मोहब्बत है इसलिए जाने दिया, जिद होती तो बाहों में होती।

डी-डे: सिर्फ इनसान गलत नहीं होते, वक्‍त भी गलत हो सकता है।

पीकू: डेथ और शिट किसी को, कहीं भी, कभी भी आ सकती है।

हैदर: आप जिस्म हैं, मैं रूह... आप फानी, मैं लाफानी।

करीब-करीब सिंगल: कुल तीन बार इश्‍क किया, और तीनों बार ऐसा इश्‍क मतलब जानलेवा इश्‍क किया।

गुंडे: पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है।

ये साली जिंदगी: लोग सुनेंगे तो क्‍या कहेंगे, चू****  आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली।

इरफान खान आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे, जो लॉकडाउन शुरू होने के कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुनील शेट्टी की 'Hunter S2' से लेकर वाणी कपूर की 'Mandala Murders' तक: इस हफ्ते OTT पर मचेगा एंटरटेनमेंट का तूफान

अजीत राय का निधन: सिनेमा की दुनिया ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया, वेबदुनिया से रहा खास रिश्ता

Surveen Chawla का खुलासा: डायरेक्टर ने किस करने की कोशिश की, कास्टिंग काउच के चलते इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

सैयारा: बॉक्स ऑफिस पर हिट, पर क्या वाकई है एक अच्छी फिल्म? जानिए 5 कड़वे सच

सैयारा बनी बॉक्स ऑफिस की नई सनसनी: 400 करोड़ पहुंच में, एक्शन फिल्मों को पछाड़ बिना प्रमोशन छा गई सिनेमाघरों में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख