क्या 'पुष्पा 2' से हुई रश्‍मिका मंदाना की छुट्टी?

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (14:22 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। रश्मिका मंदाना के श्रीवल्ली किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब 'पुष्पा 2' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। 

 
इसी बीच 'पुष्पा 2' से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' से रश्मिका मंदाना की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह अब फिल्म में एक नई एक्ट्रेस नजर आएंगी। 
 
बताया जा रहा है कि रश्मिका की जगह अब फिल्म में साईं पल्लवी नजर आ सकती हैं। 'पुष्पा' के मेकर्स ने फिल्म के लिए साईं पल्लवी को अप्रोच किया है। हालांकि लेटेस्ट खबरों के अनुसार साईं फिल्म में रश्मिका को रिप्लेस नहीं कर रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में ही नजर आएंगी। वहीं साईं पल्लवी फिल्म में श्रीवल्ली की ननद यानी अल्लू अर्जुन की बहन का किरदार निभाएंगी। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ कैंपेन में बिना अनुमति के केके मेनन का वीडियो इस्तेमाल, एक्टर ने जताई आपत्ति

पुष्पा झुकेगा नहीं… लेकिन मास्क उतार देगा, एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन चेक

अनुपमा ने फिर किया कमाल: इस बड़े शो को भी पछाड़कर बना नंबर-1, TRP रेटिंग्स में मचाया तहलका

सैयारा की जोड़ी अहान पांडे और अनीता को मिला 'ब्रेकआउट स्टार' अवॉर्ड, IMDb ने किया सम्मानित

ऋतिक-NTR की War 2 या रजनीकांत की Coolie, कौन करेगा राज? 14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस का महासंग्राम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख