महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगातर इशिका तनेजा ने शोबिज को कहा अलविदा, बनीं सनातनी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन इशिका तनेजा ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2017 में रिलीज फिल्म 'इंदु सरकार' में अपने रोल से पहचान बनाने वाली इशिका तनेजा ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान गंगा में पवित्र स्नान करके सनातन धर्म का पालन करने के लिए अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया।
 
दिल्ली की रहने वाली इशिका तनेजा ने लंदन से पढ़ाई की है। वह मिस वर्ल्ड टूरिज्म रह चुकी हैं। इशिका अब श्री लक्ष्मी बनकर सनातन के प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। उन्होंने द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishika Taneja (@ishika_taneja)

आजतक संग बात करते हुए इशिका ने कहा, मैं साध्वी नहीं हूं, गर्व से सनातनी हूं। सेवा भाव से जुड़ी हुई हूं। महाकुंभ में दिव्य शक्तियां हैं। मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि मुझे गुरु दीक्षा मिली है शंकराचार्य जी से। गुरु के होने से जीवन में दिशा मिली है। 
 
इशिका ने कहा, मुझे गिनीज बुक का अवॉर्ड मिला था। मिस वर्ल्ड टूरिज्म मिला। भट्ट साहब के साथ हद सीरीज कर ली। कई टी-सीरीज के गाने कर लिए, लेकिन मैंने सही समय पर घर वापसी कर ली। महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर नाचने के लिए नहीं बनी हैं। वह सनातन के लिए बनी हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishika Taneja (@ishika_taneja)

इशिका ने कहा कि उनकी अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने की कोई प्लानिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिल्मों प्रोड्यूस करने का मौका मिला तो जरूर करूंगी लेकिन उसमें भी सनातन का प्रचार ही करूंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मुश्किल में फंसे सोनू सूद, एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

एल्विश यादव ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, बोले- मेरी जिंदगी में भी एक है...

पुण्यतिथि विशेष : कैसे मिला था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को भारतीय संसद में सम्मान? जानिए उनके जीवन के 15 अनसुने किस्से, जो आपको नहीं पता होंगे

लता मंगेशकर के साम्राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता था

दीपिका पादुकोण ने पद्मावत के आइकॉनिक घूमर गाने में पहना था 30 किलो का लहंगा, इतनी थी कीमत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख