Coronavirus: पति निक के साथ घर में कैद हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- हमारा जीवन पूरी तरह से उलट गया

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (17:03 IST)
(Photo : Screenshot of video)
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे अच्छा तरीका है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया कि वे अपने पॉप स्टार पति निक जोनास के साथ पिछले आठ दिनों से घर में बंद हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को लगातार तीन वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में प्रियंका ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब सुरक्षित होंगे। मैं बस आकर हैलो करना चाहती थी। हमारा जीवन पूरी तरह से उलट गया है। ये एक फिल्म के जैसा लग रहा है लेकिन ऐसा है नहीं। मैं और निक पिछले एक हफ्ते से घर में बंद हैं। आज हमारे सेल्फ-आइसोलेशन का 8वां दिन है।”

एक्ट्रेस कहती हैं, “हमारा शेड्यूल काफी अलग था, हमारे आसपास पूरे दिन काफी सारे लोग हुआ करते थे और अब अचानक ऐसा हो रहा है। मैं काफी अजीब महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। हम अभी सभी तरह से बचाव कर रहे हैं, हम स्वस्थ और सुरक्षित हैं। हम सोशल डिस्टेंसिंग की प्रेक्टिस कर रहे हैं।”
 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में थे। फिलहाल प्रिंयका अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जैसे ‘मैट्रिक्स 4’, ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख