श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Webdunia
सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (11:05 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की 24 फरवरी को दूसरी पुण्यतिथि हैं। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद देशभर के लोगों को बड़ा झटका लगा था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी। इसका सबसे गहरा सदमा पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को पहुंचा।


श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर को शेयर करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मां, मैं आपको रोज बहुत याद करती हूं।'
 
तस्वीर में जाह्नवी सोफे पर लेटकर श्रीदेवी को जोर से गले लगाई हुई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में मां-बेटी का प्यार साफ झलक रहा है।

ALSO READ: श्रीदेवी के बारे में 45 रोचक जानकारियां
 
जाह्नवी की इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी जाह्नवी के प्रति प्यार जताया। टीवी अभिनेत्री रहीं स्मृति ईरानी ने हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है। डायरेक्टर जोया अख्तर और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हार्ट इमोजी बनाया है।
 
जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। ये दोनों मां-बेटी की जोड़ी अक्सर साथ देखी जाती थी। श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख