Festival Posters

जाह्नवी कपूर ने बताया अपना ड्रीम वेडिंग प्लान, होने वाले पति को लेकर कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (11:42 IST)
फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जाह्वनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वही अब जाह्नवी के अपने वेडिंग प्लान का खुलासा किया है।

 
हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपना पूरा वेडिंग प्लान बताया है। जाह्नवी ने बैचलरेट पार्टी से लेकर शादी तक की पूरी तैयारी की हुई है। जाह्नवी का कहना है कि वह सिंपल और प्यारी शादी चाहती हैं जो 2 दिन में हो जाए।
 
जाह्नवी कपूर ने कहा, मेरी बैचलरेट पार्टी कैप्री मे याच में हो और शादी तिरुपति में। मेहंदी और संगीत सेरेमनी मयलापुर में हो। उन्होंने कहा कि रिसेप्शन को लेकर मुझे कोई एक्साइटमेंट नहीं है। रिसेप्शन जरूरी होता है क्या? नहीं न तो छोड़िए रिसेप्शन।
 
शादी की डेकोरेशन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, शादी की डेकोरेशन ट्रेडिशनल लेकिन सिंपल होगा। मोगरा और मोमबत्तियों से डेकोरेशन होनी चाहिए और 2 दिन में पूरी शादी हो जाए। मेरी शादी में खुशी और अंशुला कपूर ब्राइड्समेड्स होगी। शादी में खुशी और पापा इमोशनल हो जाएंगे तो ऐसे में अंशुला दीदी सब संभाल सकती हैं।
 
अपनी वेडिंग आउटफिट को लेकर जाह्नवी ने कहा, मैं कांजीवरम या पट्टू पावड़ाई साड़ी पहनूंगी और वो गोल्ड की होगी। मेहंदी आउटफिट पिंक कलर का होगा और संगीत का आउटफिट येलो कलर का। मेरा पति समझदार होना चाहिए क्योंकि मैं अभी तक ऐसे किसी इंसान से नहीं मिली हूं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जैरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह दोस्ताना 2 और तख्त में भी दिखेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख