जलपरी बनकर जाह्नवी कपूर ने दिखाई 'द लिटिल मरमेड' की जादुई दुनिया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 मई 2023 (14:46 IST)
The Little Mermaid : अपने जिंदादिल स्वभाव और जोशीले व्यक्तित्व के लिए मशहूर जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज देकर खुश कर दिया है। जाह्नवी ने डिज्नी की अपकमिंग फिल्म 'द लिटिल मरमेड' का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखती नजर आ रही हैं।
 
 
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर छोटी बच्चियों को कहानी सुनाती और फिर प्रिंसेज के अवतार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'द लिटिल मरमेड' के अजूबों में डूब जाइए जहां प्यार की कोई सीमा नहीं होती और जहां इच्छाएं पूरी होती हैं। 26 मई को सिनेमाघरों में 'द लिटिल मरमेड' में राजकुमारी एरियल देखें।'
 
रॉब मार्शल द्वारा निर्देशित फिल्म 'द लिटिल मरमेड' में एरियल के रूप में हाले बेली, उर्सुला के रूप में मेलिसा मैक्कार्थी, प्रिंस एरिक के रूप में जोना हाउर-किंग, किंग ट्राइटन के रूप में जेवियर बारडेम, सेबस्टियन के रूप में डेवेड डिग्स, फ्लाउंडर के रूप में जैकब ट्रेमब्ले, स्कूटल के रूप में अक्वाफिना, नोमा शामिल हैं। 
 
डिज्नी इंडिया 26 मई, 2023 को विशेष रूप से अंग्रेजी में 'द लिटिल मरमेड' रिलीज करने के लिए तैयार है, जो अपनी चमत्कारिक कहानी के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

डीपनेक गाउन में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया क्लीवेज, बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर मचाया तहलका

वॉर 2 बनाम कुली की बॉक्स ऑफिस पर जंग: रितिक और रजनीकांत में से किसकी फिल्म रही आगे?

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वॉर 2 ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

सालों के बंद पड़े अस्पताल में शूट हुई थी वेब सीरीज अंधेरा, प्रिया बापट ने साझा किया डरावना अनुभव

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख