जिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद आया फैसला, सूरज पंचोली हुए बरी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (12:43 IST)
  • जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी
  • जिया को सुसाइड के लिए उकसाने का लगा था आरोप
  • कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी 
 
jiah khan suicide case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने जिया के बॉयफ्रेंड एक्टर सूरज पंचोली को इस केस में बरी कर दिया है। सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 
 
सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद फैसला सुनाया है। कोर्टने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी किया है। खबरों के अनुसार कोर्ट ने कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। वहीं जिया की मां कोर्ट के इस फैसले से खुश नहीं हैं।
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत से हर कोई हैरान था। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनका एक लेटर भी बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जिया खान केस में एक्टर सूरज पंचोली को आरोपी बनाया था। वहीं जिया की मां ने भी बेटी की मौत का जिम्मेदार सूरज को ठहराया था। 
 
जिया खान ने महज 18 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए जिया को बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद जिया खान आमिर खान के साथ फिल्म गजनी और अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल में भी नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फिल्म ने चारों ओर गाड़े सफलता के झंडे

कल्कि 2898 एडी ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

नखरेवाली का रोमांटिक पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

पैन-इंडियन सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर में अभिनय करेंगे सुधीर बाबू, इस दिन‍ रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 से पहले मोर्फिड क्लार्क ने गैलाड्रियल की गलतियों पर डाली रोशनी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More