Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम को लेकर इस हिट फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू

Webdunia
अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि बॉलीवुड की हिट जोड़ी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम दोबारा साथ में नज़र आने वाली है। खबर के मुताबिक दोनों जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में काम करने वाले हैं। 
 
दरअसल दोनों ने 2005 में प्रियदर्शन की फिल्म 'गरमा मसाला' में साथ काम किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें दोनों डूड बॉय्स बने थे और लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते थे। फिल्म में सिर्फ उनकी कॉमेडी ही नहीं उनकी जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने देसी बॉयज़, हाउसफुल 2 जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी साथ काम किया। अब लगता है कि दोनों फिर से साथ आने वाले हैं और वो भी 'गरम मसाला' के सीक्वेल में। 
 
इसकी हिंट खुद जॉन ने ही दी है। जॉन ने खुलासा किया कि मैं अक्षय कुमार के साथ 'गरम मसाला 2' करना पसंद करुंगा। अक्षय और मैंने इस पर चर्चा की है और हम ऐसा कुछ करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम अब भी इस फिल्म के बारे में सोचकर हंसते हैं। जॉन की इस बात से लगता है कि 'गरम मसाला 2' बनने की तैयारी चल रही है। अगर यह बात सही हुई तो फैंस के लिए यह खुशी की बात होगी। 
 
जॉन की बॉडी और एटिट्युड फैंस को उनका कायल करता है। लेकिन जॉन की कॉमेडी भी लोगों को बहुत पसंद है। साथ ही जॉन भी कॉमेडी ज़ोनर को ज़्यादा पसंद करते हैं। इस बारे में जॉन ने कहा कि यह मेरा पसंदीदा ज़ोनर है। मुझे कॉमेडी बहुत पसंद है। मैं अनीस बज्मी, डेविड धवन, साजिद खान का बहुत बड़ा फैन हूं। लोग सोचते हैं कि कॉमेडी सबसे आसान है लेकिन लोगों को हंसाना ही सबसे मुश्किल बात होती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख