Hanuman Chalisa

आखिर हो ही गई जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन 'बीबर' की गुपचुप शादी

Webdunia
सेलेना गोमेज़ से ब्रेकअप के बाद पॉप सिंगर जस्टिन बीबर जल्द ही हैली बाल्डविन के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। इनकी ऑफिशियल तस्वीरें आने के बाद फैंस चौंक गए थे लेकिन जल्द ही इस जोड़ी के करोड़ो फैंस बन गए। दोनों ने सगाई कर भी फैंस को खुशखबरी दी थी। इसके बाद लगातार अपने प्यार का इज़हार दोनों सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। 
 
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि दोनों ने अपनी शादी के लिए अप्लाई किया है। लेकिन इसके बाद शादी की कोई खबर नहीं आई और सभी कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन अभी पता चला है कि दोनों की शादी हो चुकी है और इसका खुलासा खुद हैली ने कर दिया है। इनका साथ जुस्टिन ने भी दिया। 
 
खबर मिली है कि दोनों ने सीक्रेट मैरिज कर ली है। एक छोटी सी पार्टी जिसमें परिवार और दोस्त शामिल थे, के साथ दोनों ने शादी कर ली है। हैली ने जहां इंस्टाग्राम पर अपने नाम को बदलकर हैली बीबर कर दिया है। वहीं जस्टिन ने भी अपने अकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है 'मेरी वाइफ शानदार है'। इस पोस्ट के बाद से फैंस को पता चल गया कि दोनों ने शादी कर ली है और सभी इनके लिए बहुत खुश हैं। 

 
दोनों ने खुलकर जाहिर कर दिया कि इन्होंने शादी कर ली है। हैली ने भले ही पिक्चर पोस्ट नहीं की लेकिन उन्होंने जस्टिन की वाइफ बनने के बाद अपने नाम के आगे बीबर सरनेम लगा लिया है। दोनों ने शादी कर क्युट तरीके से इसका ऐलान किया है और फैंस इससे ज़्यादा कुछ नहीं चाहते। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, FWICE पर साधा निशाना, बोलीं- सलमान को बैन करके दिखाओ

1990 के आर्थिक संकट पर बनी 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज, मनोज बाजपेयी का विपुल अमृतलाल शाह संग काम करने का सपना हुआ पूरा

विपुल अमृतलाल शाह बोले- 'समुक' तोड़ेगी सिनेमा के सारे नियम, इंटरनेशनल स्केल पर बन रही फिल्म

47 साल में सिंगल स्टेट्स पर ट्रोलिंग पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया?

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने पैपराजी को दिखाया बेटे विहान का चेहरा, साथ में रखी यह शर्त

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख