द फॉरगॉटन आर्मी में शाहरुख खान ने फ्री में किया था काम, निर्देशक कबीर खान ने किया खुलासा

शाहरुख खान ने बतौर नैरेटर इस सीरीज में काम किया था

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (15:25 IST)
Web Series The Forgotten Army: फिल्ममेकर कबीर खान ने साल 2020 में वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' बनाई थी। इस सीरीज में सनी कौशल, शरवरी वाघ, करणवीर मल्होत्रा जैसे सितारे नजर आए थे। शाहरुख खान ने बतौर नैरेटर इस सीरीज में काम किया था। उन्होंने अपनी आवाज इस सीरीज में दी थी।
 
वहीं अब कबीर खान ने बताया है कि वह थोड़े डर के साथ शारुख खान के पास ये ऑफर लेकर पहुंचे थे और उन्होंने तुरंत हां कह दिया था। शाहरुख ने उनकी सीरीज में बिना किसी फीस के वॉयसओवर करने का फैसला किया। 

ALSO READ: कृति खरबंदा के बाद पुलकित सम्राट ने ससुराल में बनाई पहली रसोई, एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
 
कबीर खान ने कहा, जब मैंने द फॉरगॉटन आर्मी बनाई थी और जिन्होंने इसे देखा है। हर एपिसोड से पहले 30 सेकंड का एक परिचय होता है, जिसमें एक वॉयसओवर होता है। वो आपको उस एपिसोड के बारे में बताता है। मैंने सोचा कि किसे सुनाना चाहिए। फिर मैंने सोचा कि शाहरुख खान को यह करना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, मैंने बस एक शॉट लिया और उन्हें फोन किया और कहा कि शाहरुख, मैंने आजाद हिंद फौज पर एक सीरीज बनाई है, क्या आप इसे आवाज देंगे? और उन्होंने बिना वक्त बर्बाद किए कहा बेशक। वह बांद्रा के डबिंग स्टूडियो आए थे। उन्होंने फ्री में वॉयसओवर किया। शाहरुख ने कोई भी पैसा लेने से इनकार कर दिया। 
 
इसकी वजह बताते हुए कबीर खान ने कहा, शाहरुख ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि हम एक-दूसरे को वर्षों से जानते हैंह और वह हमेशा अपे लोगों को लेकर बहुत दयालु और उदार रहते हैं। यह बहुत ही खास था। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले से पहले से जानता हूं। मेरी गौरी से दोस्ती थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

क्या रितिक रोशन की लोकप्रियता कम हो रही है? क्या गलत स्क्रिप्ट्स और लंबा गैप स्टारडम को कर रहा है प्रभावित?

परम सुंदरी: सिद्धार्थ-जाह्नवी की क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 29 अगस्त को होगी रिलीज, जानें कहानी और कास्ट

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख