इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा, कंगना रनौट की इमरजेंसी का दमदार ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (14:50 IST)
Film Emergency Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कंगना  भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में भारत में 1975 में लगे आपातकाल की कहानी को दिखाया जाने वाला है। 
 
ट्रेलर की शुरुआत में युवा इंदिरा गांधी के राजनीति में प्रवेश करते ही उनके पिता, दिवंगत पीएम जवाहरलाल नेहरू के साथ रिश्ते को दिखाया गया है। इंदिरा गांधी को इंट्रोड्यूस करते हुए आवाज आती है, 'जिसके हाथ में सत्ता होती है वो कहलाता है शासक।' इसके बाद विपक्ष में बैठ लोग इंदिरा गांधी को 'गूंगी गुड़िया' बताते हुए कहते हैं उन्होंने अपने बाप को नीचे गिराकर उनकी कुर्सी को हड़पा है। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि आपातकाल के ऐलान के बाद देश में कैसे हालात हो गए हैं। ट्रेलर में संजय गांधक्ष को अपने अलग निर्णय लेते दिखाया गया है। वह कोर्ट, अखबार, प्रिंटिंग प्रेस समेत हर जगह को बंद करवा देते हैं। वहीं इंदिरा गांधी खुद को कैबिनेट बताकर एक बड़े फैसले पर साइन करती हैं। 
 
फिल्म में जयप्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में श्रेयस तलपड़े, मोरारजी देसाई के रोल में अशोक छाबड़ा नजर आ रहे हैं। वहीं महिमा चौधरी, इंदिरा गांधी की करीबी सहयोगी पुपुल जयकर के रोल में हैं। विशाक नायर ने संजय गांधी का रोल निभाया है। 
 
फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन भी कंगना रनौट ने किया है। फिल्म का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख