कोरोना की चपेट में आईं कंगना रनौट, बोलीं- यह वायरस मेरी बॉडी में पार्टी कर रहा है

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (11:50 IST)
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचाई हुई है। इस महामारी की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

 
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मैं आंखों में हल्की जलन के साथ काफी थकावट और कमजोरी महसूस कर रही थी।'
 
उन्होंने लिखा, 'मैं हिमाचल के लिए निकलने वाली थी तो मैंने कल अपनी कोरोना जांच कराई और आज इसका परिणाम आया है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे पता ही नहीं था कि यह वायरस मेरी बॉडी में पार्टी कर रहा है। अब पता चला है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी। कृपया अपने ऊपर किसी चीज को हावी मत होने दें।'
 
उन्होंने लिखा, 'अगर आप डर गए तो यह आपको और ज्यादा डराएगा। आइए हम कोविड 19 को बर्बाद कर दें। यह कुछ नहीं बस थोड़े समय का फ्लू है, जिसके बारे में बहुत दबाव बनाया गया है। हर हर महादेव।'
 
बता दें कि इन दिनों कोरोना ने देश में तांडव मचा रखा है। आम लोगों के साथ ही राजनेता से लेकर अभिनेता और तमाम शख्सियतें इसकी चपेट में आ रही हैं। बॉलीवुड में तो कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना के शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई लोग रिकवर भी हो चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख