कंगना रनौट की 'थलाइवी' की बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (14:10 IST)
कंगना रनौट की फिल्म 'थलाइवी' अलग-अलग भाषाओं में सिनेमाघरों में 10 सितम्बर को रिलीज हुई और फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रही। फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 20 लाख का कलेक्शन सिनेमाघरों से किया। सभी वर्जन का कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो यह करीब सवा करोड़ रुपये के आसपास रहा है। फिल्म ने उम्मीद से बहुत कम कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म के कलेक्शन कम रहने के कुछ कारण भी हैं। हिंदी वर्जन को मुख्य मल्टीप्लेक्स चेन ने रिलीज नहीं किया है जिसके कारण कई दर्शक चाह कर भी यह फिल्म नहीं देख पाए। 

ALSO READ: भूत पुलिस : फिल्म समीक्षा
मल्टीप्लेक्स चेन की यह मांग थी कि सिनेमाघर में रिलीज करने के चार सप्ताह बाद ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाए, लेकिन निर्माता इसके लिए राजी नहीं हुए। वे दो सप्ताह बाद ही इसे ओटीटी पर रिलीज करने वाले हैं। 
 
इसके अलावा फिल्म का ढंग से प्रचार ही नहीं किया गया। कोरोना के कारण अभी भी दर्शक सिनेमाघर नहीं आना चाहते हैं ये 'थलाइवी' के कलेक्शन देख साफ पता चलता है। 
 
इसके पहले बेलबॉटम, चेहरे जैसी बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। कोरोना की सख्त गाइड लाइन और दर्शकों में व्याप्त भय भी इसका प्रमुख कारण हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख