आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होने के बाद मशहूर वकील को लेकर शाहरुख के घर पहुंचे करण जौहर

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (13:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में काफी मुश्किल में फंस गए हैं। आर्यन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं बीते दिन आर्यन की जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।

 
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड के कई सितारे उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। वहीं आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर भी एक नाम‍चीन व‍कील के साथ उनके घर पहुंचे।
 
करण जौहर को शाहरुख के बंगले के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ मशहूर वकील रुस्तम एन मु्ला भी थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि करण जौहर अपने दोस्त की इस बुरे समय में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
बता दें कि किला कोर्ट से आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन और अन्य आरोपियों को आर्थर रोड़ जेल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि आर्यन के वकील अब सेशंन कोर्ट में उनकी जमानत की याचिका दाखिल करेंगे।  शनिवार और रविवार को कोर्ट की छुट्टी रहेगी इस वजह से अब मामले की सुनवाई सोमवार को ही होगी। ऐसे में सोमवार तक आर्यन को जेल में ही रहना होगा।
 
गौरतलब है कि मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 7 और लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी।
 
एनसीबी की टीम ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आर्यन और अन्य को एक बार फिर 24 घंटे के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। अगले दिन वापस आर्यन को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उनकी हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द बंगाल फाइल्स की बंगाल में रिलीज के लिए पल्लवी जोशी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

Bigg Boss 19 : कैप्टेंसी टास्क के दौरान मचा हंगामा, धक्का-मुक्की में घायल हुए मृदुल तिवारी

फेमस टीवी एक्टर आशीष कपूर पर लगा रेप का आरोप, पुणे से पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ की मम्मी संग सलमान खान ने किया था अपना पहला एड, 42 साल पहले ऐसे दिखते थे भाईजान

कर्ज के कारण डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख