sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें kareena kapoor bikini photos

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (15:42 IST)
करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन क्वीन मानी जाती हैं। 44 साल की उम्र में भी करीना अपने लुक्स और स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। करीना इन दिनों ग्रीस में अपने परिवार संग छुट्टियां मना रही हैं। 
 
webdunia
इस दौरान करीना ने अपनी कुछ सुपर सिजलिंग तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में करीना समंदर किनारे येलो बिकिनी और लुंगी स्कर्ट पहने दिख रही हैं। 
 
webdunia
ग्रीस के खूबसूरत बीच पर करीना कपूर एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में करीना अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
webdunia
करीना कपूर ने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कैप और सनग्लासेस भी कैरी किए हैं। 
 
webdunia
करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ग्रीस में लुंगी डांस किया.. मजा आया। जरूर ट्राई करें।' करीना की इन बोल्ड तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
webdunia
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमार भी होंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष